इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने अपने चीनी समकक्ष के नाम एक संदेश में, इस देश के ६२वें राष्ट्रीय दिवस की बधाई दी है।

राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने चीन के राष्ट्रपति हूजिन्ताओ के नाम अपने संदेश में कहा कि तेहरान और बीजिंग के संयुक्त दृष्टिकोण अंतरराष्ट्रीय शांति व स्थिरता की स्थापना के लिए क़दम बढ़ाने का आधार बन सकते हैं। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने इस संदेश में आशा प्रकट की है कि ईरान व चीन के मध्य संबंध जो सदैव परस्पर सम्मान के आधार पर रहे हैं, सभी राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक विस्तृत होंगे। समाचार समाप्त

........

166